बुफे सिस्टम नहीं, भारतीय भोजन पद्धति है लाभप्रद

बुफे सिस्टम नहीं, भारतीय भोजन पद्धति है लाभप्रद


 

आजकल सभी जगह शादी-पार्टियों में खड़े होकर भोजन करने का रिवाज चल पड़ा है लेकिन हमारे शास्त्र कहते हैं कि हमें नीचे बैठकर ही भोजन करना चाहिए। खड़े होकर भोजन करने से हानियाँ तथा पंगत में बैठकर भोजन करने से जो लाभ होते हैं वे निम्नानुसार हैं।

खड़े होकर भोजन करने से हानियाँ बैठकर(या पंगत में) भोजन करने से लाभ
यह आदत असुरों की है। इसलिए इसे राक्षसी भोजन पद्धति कहा जाता है। इसे दैवी भोजन पद्धति कहा जाता है।
इसमें पेट, पैर व आँतों पर तनाव पड़ता है, जिससे गैस, कब्ज, मंदाग्नि, अपचन जैसे अनेक उदर विकार व घुटनों का दर्द, कमरदर्द आदि उत्पन्न होते हैं। कब्ज अधिकतर बिमारियों का मूल है। इसमें पैर पेट व आँतों की उचित स्थिति होने से उन पर तनाव नहीं पड़ता।
इससे जठराग्नि मंद हो जाती है, जिससे अन्न का सम्यक् पाचन न होकर अजीर्णजन्य कई रोग उत्पन्न होते हैं। इससे जठराग्नि प्रदीप्त होती है, अन्न का पाचन सुलभता से होता है।
इससे हृदय पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे हृदयरोगों की सम्भावनाएँ बढ़ती हैं। हृदय पर भार नहीं पड़ता।
पैरों में जूते चप्पल होने से पैर गरम रहते हैं। इससे शरीर की पूरी गर्मी जठराग्नि को प्रदीप्त करने में नहीं लग पाती। आयुर्वेद के अनुसार भोजन करते समय पैर ठंडे रहने चाहिए। इससे जठराग्नि प्रदीप्त होने में मदद मिलती है। इसीलिए हमारे देश में भोजन करने से पहले हाथ पैर धोने की परम्परा है।

 

बार-बार कतार में लगने से बचने के लिए थाली में अधिक भोजन भर लिया जाता है, फिर या तो उसे जबरदस्ती ठूँस-ठूँसकर खाया जाता है जो अऩेक रोगों का कारण बन जाता है अथवा अन्न का अपमान करते हुए फेंक दिया जाता है। पंगत में एक परोसने वाला होता है, जिससे व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार भोजन लेता है। उचित मात्रा में भोजन लेने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है व भोजन का भी अपमान नहीं होता।
जिस पात्र में भोजन रखा जाता है, वह सदैव पवित्र होना चाहिए लेकिन इस परम्परा में जूठे हाथों के लगने से अन्न के पात्र अपवित्र हो जाते हैं। इससे खिलाने वाले के पुण्य नाश होते हैं और खाने वालों का मन भी खिन्न-उद्विग्न रहता है। भोजन परोसने वाले अलग होते हैं, जिससे भोजनपात्रों को जूठे हाथ नहीं लगते। भोजन तो पवित्र रहता ही है, साथ ही खाने-खिलाने वाले दोनों का मन आनंदित रहता है।
हो-हल्ले के वातावरण में खड़े होकर भोजन करने बाद में थकान और उबान महसूस होती है। मन में भी वैसे ही शोर शराबे के संस्कार भर जाते हैं। शांतिपूर्वक पंगत में बैठकर भोजन करने से मन में शांति बनी रहती है, थकान उबान भी महसूस नहीं होती।

स्रोतः ऋषि प्रसाद, अप्रैल 2014, पृष्ठ संख्या 31, अंक 256

ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *