विभिन्न रंगों की खान-पान की चीजों से बनायें सेहत

विभिन्न रंगों की खान-पान की चीजों से बनायें सेहत


कुदरत ने हमारे चारों ओर फल-सब्जी या अन्य चीजों के रूप में कई रंग बिखेरे हुए हैं। इन चीजों से जुड़े रंगों की अपनी विशेष महत्ता है। आइये जानें विभिन्न रंगों की खान-पान की चीजों के बारे में, जो स्वस्थ बनाये रखने का काम करती हैं।

1.लालः दिल की सेहत के लिए लाल  रंग की चीजें खायें। सेब, गाजर, स्ट्राबेरी, टमाटर आदि इसके बेहतर उदाहरण हैं, जिनमें हृदय को स्वस्थ रखने वाले पोषक तत्त्व पाये जाते हैं।

2.पीलाः यह रंग नींबू, कद्दू, केला, रसभरी आदि में पाया जाता है, जो विटामिन ‘सी’ की कमी को दूर करता है। कुछ जड़ी बूटियों में भी यह रंग होता है, जो हमें कई रोगों से बचाता है।

3.केसरियाः यह रंग ऊर्जा व पोषण बढ़ाता है। पपीता, संतरा जैसे केसरिया रंग के फल शरीर में विटामिन्स व खनिज पदार्थों (मिनरल्ज़) की पूर्ति करते हैं। इनसे त्वचा को चमक मिलती है और हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

4.सफेद और नीलाः ये रंग फल और सब्जी दोनों से मिलते हैं। कच्चा प्याज, लहसुन, गोभी, मूली आदि में सफेद रंग एवं जामुन, बैंगन आदि में नीला रंग होता है, जिनसे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पाचनतंत्र उत्तम रहता है।

5.काला-जामुनीः वृद्धावस्था को दूर रखने (एंटी एजिंग) के एवं एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर यह रंग चुकंदर, जामुन, काले अंगूर आदि में मौजूद होता है। यह मांसपेशियों व कोशिकाओं की कार्यक्षमता को सुधारने में उपयोगी है।

6.सफेद-हराः इस सम्मिश्रित रंग से पोषण में ताजगी मिलती है। खीरा, लौकी, ककड़ी आदि इसके उदाहरण हैं। ये शरीर में विटामिन्स, खनिज पदार्थों, रेशे (फाइबर्स) व पानी की पूर्ति करते है।

7.गेहुँआः यह रंग आलू, चीकू, अदरक और मेवों में पाया जाता है। इस रंग की चीजें त्वचा, दिमाग व पाचनतंत्र को ठीक रखती हैं। इनमें अधिक मात्रा में माइक्रोन्यूट्रियेंट्स मौजूद होते हैं।

8.हलका हराः इस रंग के फल व सब्जी शरीर को तरोताजा रखते हैं। लौह तत्त्व (आयरन), विटामिन्स और फॉलिक एसिड से युक्त यह रंग आँवला, परवल, टिंडा, बेर आदि में होता है।

9.गहरा हराः इस रंग की सब्जियाँ जैसे – पालक, भिंडी, बथुआ, करेला, मटर, फलियाँ आदि में विटामिन ‘के’, फॉलिक एसिड और लौह तत्त्व भरपूर होता है, जो शरीर को पोषण देते हैं।

स्रोतः ऋषि प्रसाद, जून 2018, पृष्ठ संख्या 31,32 अंक 306

ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ

One thought on “विभिन्न रंगों की खान-पान की चीजों से बनायें सेहत

Leave a Reply to Sandeep Kumar Rai Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *