मोहे लागी लगन गुरुचरनन की

चरण बिना मोहे कछु नहीं भावे -३
झूठी माया सब सपनन की..
मोहे लागी लगन गुरुचरनन की....

हरि ॐ … हरि ॐ … हरि ॐ … हरि ॐ

प्रेम के सिंधु, दीन के बंधु - ३
मैं प्यासी तव दर्शन की...
मोहे लागी लगन गुरुचरनन की....

हरि ॐ … हरि ॐ … हरि ॐ … हरि ॐ

भवसागर सब सूख गया है... - ३
फ़िकर नहीं मोहे तरनन की...
मोहे लागी लगन गुरुचरनन की....

हरि ॐ … हरि ॐ … हरि ॐ … हरि ॐ


भोगों की अब चाह नहीं है... - ३
कृपा भयी गुरुवचनन की....
मोहे लागी लगन गुरुचरनन की....

हरि ॐ … हरि ॐ … हरि ॐ … हरि ॐ