श्राद्ध में प्रति व्यक्ति के लिए पूजन सामग्री

श्राद्ध में प्रति व्यक्ति के लिए पूजन सामग्री


 

श्राद्ध में प्रति व्यक्ति के लिए पूजन सामग्री

१. यज्ञोपवीत -१ नंग (बहनों को नहीं देना है)

२. कच्चा सूत -१० टुकड़ा (३ इंच का)

३. नाड़ाछड़ी -१ बित्ता का १ नंग

४. सुपारी – १ नंग (विष्णु पूजन हेतु)

५. कंकु, अबीर, गुलाल, सिंदुर – १० ग्राम(२-२ ग्राम सब)

६. चंदन -१० ग्राम

७. चावल (अक्षत) -२० ग्राम

८. मिश्री -२० ग्राम

९. किशमिश -२० ग्राम

१०. कपूर (२ टुक‹डा – आरती) , माचिस, गौ-चंदन धूपबत्ती (२), दिया-बत्ती (तिल का तेल १०ग्राम) – (१)

११. फल – केला – २ नंग

१२. पीपल या पलाश के पत्ते -७ नंग

१३. गंगाजल

१४. तुलसी दल -३० नंग (स्याम तुलसी हो तो ज्यादा अच्छा)

१५. फूल -२० नंग (सफेद ज्यादा)

१६. काला तिल -२५ ग्राम

१७. सफेद तिल -५ ग्राम

१८. जव -२५ ग्राम

१९. पिड़ (चावल के आटे के) -(५०० ग्राम) (उसमें घी, तिल, गंगाजल, शक्कर,दूध-दही, शहद, चंदन, पुष्प  आदि डालकर बनाना है ।)

२०. पत्तल -१ नंग (पलाश)

२१. दोना -१ नंग (पलाश)

२२. दूध -(१०० ग्राम)

२३. इत्र (रूई में भीगोकर)

२४. (क) दर्भ (कुशा)- चट -१० (५ इंच का १०-१०, धागे में लपेट कर रखना है।)

(पितर-३, वैश्वदेव -२, विष्णुजी -१)

(ख) ८-८ इंच का ३ कुशा लेकर उसको कलावा लपेट कर एक बनायें – तर्पण हेतु

(ग) ८-८ इंच का ३ कुशा (पिण्ड के नीचे डालने हेतु)

(घ) एक अंगूठी (कुश की बनी हुई)

(ङ) गाँठ बँधा हुआ कुशा । – मार्जन के लिए – १ नंग

(च) ३ इंच का १५ कुशा (विधि में अलग-अलग स्थानों पर चढाने हेतु)

निम्नलिखित सामान यजमान को अपने साथ लाना है ।

नोट : थाली – २ (एक सामान्य थाल व एक परात जैसा, तर्पण हेतु), कटोरी-२ (दूध और स्वयं के आचमनादि उपयोग के लिए), ताम्बे का लोटा -१ नंग, चम्मच – १ नंग), कंधे पर रखने हेतु उत्तरीय वस्त्र (अँगोछा) – १ ।

आवश्यक सूचना : सामग्री की यह सूची श्राद्ध करानेवाले ब्राह्मणदेव को पहले दिखा लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *