Articles

‘मीठा-मीठा गप्प, कड़वा-कड़वा थू’



एक सेठ के बगीचे में गाय घुस आयी । सेठ ने दौड़कर डंडा मार
दिया । डंडा मर्मस्थल पर लगा गया । गाय मर गयी ।
गोहत्या आयी तो सेठ ने कहाः “मैंने गाय नहीं मारी, डंडे ने मारी
है । उसे लगो ।”
गोहत्या डंडे के पास गयी तो वह बोलाः “मुझे तो हाथ ने चलाया है
।”
हाथ की बारी आयी तो उसने कहाः “मेरे देवता तो इन्द्र हैं । मैं
उनकी शक्ति से चलता हूँ ।”
देवराज इन्द्र के पास गोहत्या गयी तो वे कहने लगेः “मुझे हाथ का
देवता भगवान विष्णु ने बनाया । मुझमें उऩ्हीं की शक्ति है ।”
गोहत्या भगवान विष्णु के पास गयी तो वे उसे लेकर ब्राह्मण बन
के सेठ के पास आये और बोलेः “यह बग़ीचा आपने लगवाया है ? बड़ा
सुंदर बग़ीचा है ।”
सेठः “आपकी कृपा है । इस दास ने यह बड़े परिश्रम से लगवाया
है । चलिये, दिखा दूँ आपको ।
अब सेठ ब्राह्मण को दिखाने लगे, बतलाने लगे कि कौनसा वृक्ष,
लता या पुष्प कहाँ से कैसे उन्होंने मँगवाया । इसी घूमने में ब्राह्मण के
पूछने पर उन्होंने बतलाया कि कुआँ उन्होंने बनवाया, धर्मशाला उन्होंने
बनवायी, अन्नक्षेत्र वे चलाते हैं । घूमते-घूमते ब्राह्मण मरी गाय के पास
पहुँचे और चौंकते से बोलेः “यह गाय कैसे मर गयी ?”
सेठः “यह तो अपने-आप मर गयी ।”
ब्राह्मणः “वाह सेठ जी ! बग़ीचा आपने लगवाया, कुआँ आपने
बनवाया, धर्मशाला आपने बनवायी, अन्नक्षेत्र आप चलाते हैं और गाय

अपने आप मर गयी ? गाय भी आपने मारी है, समझे ? यह गोहत्या
आपको लगेगी ही ।”
आप ईमानदारी से देखो कि आप अपने को कर्ता समझते हो या
नहीं ? अपने को कर्ता समझकर तो कर्म कर रहे हो, उसका उत्तम फल
भोगना चाहते हो और उसमें से दुःख-अपमान निकले तो अपने को
अकर्ता-अभोक्ता बनाना चाहते हो, यह ‘मीठा-मीठा गप्प, कड़वा-कड़वा थू’
नहीं चलेगा ।
स्रोतः ऋषि प्रसाद, जनवरी 2022, पृष्ठ संख्या 24 अंक 349
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ

बल ही जीवन है – पूज्य बापू जी



बल ही जीवन है, दुर्बलता मौत है । जो नकारात्मक विचार करने
वाले हैं वे दुर्बल हैं, जो विषय-विकारों के विचार में उलझता है वह दुर्बल
होता है लेकिन जो निर्विकार नारायण का चिंतन, ध्यान करता है और
अंतरात्मा का माधुर्य पाता है उसका मनोबल, बुद्धिबल और आत्मज्ञान
बढ़ता है ।

कुशलता कब ? – पूज्य बापू जी



वह पथ क्या पथिक ! जिस पथ पर शूल न हों ।
नाविक की धैर्य-परीक्षा ही क्या, जब धाराएँ प्रतिकूल न हों ।।
पथिक की कुशलता की परीक्षा क्या ? कि जब पथ अवरोधों से
भरा हो और वह अपनी मंजिल तय कर ले । नाविक के धैर्य की परीक्षा
क्या ? जब धाराएँ प्रतिकूल हों और वह नाव ले जाय पार । ऐसे ही
वातावरण प्रतिकूल हो फिर भी अपनी चित्त-वृत्तिरूपी नाव को संसार से
पार लगाने में जो लगा वह साधक सफल हो जाता है । प्रतिकूल और
अनुकूल दोनों धाराओं में जो सम रहता है वह कर्म में कुशल हो जाता है
। कर्म में ऐसी कुशलता योग है ।
विद्या के 6 विघ्न
स्वच्छन्दत्वं धनार्थित्वं प्रेमाभावोऽथ भोगिता ।
अविनीतत्वमालस्यं विद्याविघ्नकराणि षट् ।।
‘स्वच्छन्दता अर्थात् मनमुखता, धन की इच्छा, किसी के (विकारी)
प्रेम मे पड़ जाना, भोगप्रिय होना, अनम्रता, आलस्य – ये 6 विद्या के
विघ्न हैं ।’ (सुभाषितरत्नाकर)
स्रोतः ऋषि प्रसाद, जनवरी 2022, पृष्ठ संख्या 19 अंक 349
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ