सर्वोन्नति का अमोघ साधन माता पिता का आशीर्वाद
पूज्य बापू जी (मातृ-पितृ पूजन दिवसः 14 फरवरी) माँ-बाप की शुभ कामना बड़ा काम करती है। माता का आशीर्वाद जिन्होंने भी लिया, उन्होंने बड़े ऊँचे-ऊँचे पद को पाया, और ऐसे कई व्यक्तियों को मैं जानता हूँ। मैंने सुनी है संतों से एक कथा। एक बड़ा अमीर लड़का था। पिता मर गये और खूब धन था। …