थालियाँ और गालियाँ
एक बार महात्मा बुद्ध किसी गाँव से होकर गुजर रहे थे। गाँव के कुछ लोग उनके निकट आये और उन्हें भाँति-भाँति की गालियाँ देने लगे, अश्लील अपशब्द कहकर उनका अपमान करने लगे। जब वे गालियाँ दे चुके तब बुद्ध ने उनसे कहाः “अगर आप लोगों की बात समाप्त हो गई हो तो मैं जाऊँ। …