परम उन्नतिकारक श्रीकृष्ण-उद्धव प्रश्नोत्तरी
(पूज्य बापू जी की ज्ञानमय अमृतवाणी) ʹभागवतʹ के 11वे स्कन्ध में उद्धव ने बड़े ऊँचे प्रश्न पूछे हैं और भगवान श्रीकृष्ण ने खूब उन्नति करने वाले परम ऊँचे व सार-सार उत्तर दिये हैं। उद्धव जी ने कहाः “हे मधुसूदन ! आपकी मधुमय वाणी सुनने से मेरी शंकाएँ निवृत्त होती हैं। आप सूझबूझ के धनी हैं। …