Yearly Archives: 2016

गौपालक और गौप्रेमी धन्य हो जायेंगे… ध्यान दें


देशवासियों व सरकार के नाम पूज्य बापू जी का राष्ट्र-हितकारी संदेश

गोझरण अर्क बनाने वाली संस्थाएँ एवं जो लोग गोमूत्र से फिनायल व खेतों के लिए जंतुनाशक दवाइयाँ बनाते हैं, वे 8 रूपये प्रति लिटर के मूल्य से गोमूत्र ले जाते हैं। गाय 24 घंटे में 7 लीटर मूत्र देती है तो 56 रूपये होते हैं। उसके मूत्र से ही उसका खर्चा आराम से चल सकता है। गाय के गोबर, दूध और उसकी उपस्थिति का फायदा देशवासियों को मिलेगा ही।

ऋषिकेश और देहरादून के बीच आम व लीची का बग़ीचा है। पहले वह 1 लाख 30 हजार रूपये में जाता था, बिल्कुल पक्की व सच्ची बात है। उनको गायें रखने की सलाह दी गयी तो वे 15 गायें जो दूध न देती थीं, लगभग निःशुल्क ले आये। उस बगीचे का ठेका दूसरे साल 2 लाख 40 हजार रुपये में गया। उनके अनुसार गायें उस धरती पर घूमने से, गोमूत्र व गोबर के प्रभाव से अब वह बग़ीचा 10 लाख रूपये में जाता है। अपने खेतों में गायों का होना पुण्यदायी, परलोक सुधारने वाला और यहाँ सुख-समृद्धि देने वाला साबित होगा।

अगर गोमूत्र, गौ-गोबर का खेत खलिहान में उपयोग हो जाये तो उनसे उत्पन्न अन्न, फल, सब्जियाँ प्रजा का कितना हित करेंगी, कल्पना नहीं कर सकते ! देशी गाय के दूध, छाछ, झरण, गोबर आदि से अनेक बीमारियों से रक्षा होती है और गौ-चिकित्सा के अंतर्गत इनके प्रयोग से विभिन्न बीमारियाँ मिटायी भी जाती हैं। पंचगव्य से तो कई असाध्य रोग भी मिटाये जाते हैं। गौ-चिकित्सा एवं आयुर्वेदिक, प्राकृतिक आदि चिकित्सा-पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाय ताकि विदेशी दवाओं के लिए होने वाले हजारों करोड़ रूपयों के खर्च और उनके दुष्प्रभावों (साइड इफेक्टस) से बचा जा सके।

ऐसे मीडिया की 7-7 पीढ़ियाँ सुखी, समृद्ध व सद्गति को प्राप्त होंगी

प्रजा हितैषी जो सरकारें हैं, उन मेरी प्यारी सरकारों को प्यार भरा प्रस्ताव पहुँचाओगे तो मुझे खुशी होगी। मानव व देश का भला चाहने वाले प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया इस बात के प्रचार का पुनीत कार्य करेंगे तो मानव के स्वास्थ्य व समृद्धि की रक्षा करने का पुण्य भी मिलेगा, प्रसन्नता भी मिलेगी व भारत देश की सुहानी सेवा करने वाले मीडिया को देशवासी कितनी ऊँची नज़र से देखेंगे और दुआएँ देंगे ! उनकी 7-7 पीढ़ियाँ इस सेवाकार्य से सुखी, समृद्ध व सद्गति को प्राप्त होंगी

केमिकल की फिनायल व उसकी दुर्गंध से हवामान दूषित होता है। गौ-फिनायल से आपकी सात्त्विकता, सुवासितता बढ़ेगी ही।

सज्जन सरकारें, प्रजा का हित चाहने वाली सरकारें मुझे बहुत प्यारी लगती हैं। गौ-गोबर के कंडे से जो धुआँ निकलता है, उससे हानिकारक कीटाणु नष्ट होते हैं। शव के साथ श्मशान तक की यात्रा में मटके में गौ-गोबर के कंडे जलाकर ले जाने की प्रथा के पीछे हमारे दूरद्रष्टा ऋषियों की शव के हानिकारक कीटाणुओं से समाज की सुरक्षा लक्षित है।

अगर गौ-गोबर का 10 ग्राम ताजा रस प्रसूति वाली महिला को देते हैं तो बिना ऑपरेशन के सुखदायी प्रसूति होती है।

गोधरा (गुजरात) के प्रसिद्ध तेल-व्यापारी रेवाचंद मगनानी की बहू के लिए गोधरा व बड़ौदा के डॉक्टरों ने कहा थाः “इनका गर्भ टेढ़ा हो गया है। उसी के कारण शरीर ऐसा हो गया है, वैसा हो गया है…. सिजेरियन (ऑपरेशन) ही कराना पड़ेगा।” आखिर अहमदाबाद गये। वहाँ 5 डॉक्टरों ने मिलकर जाँच की और आग्रह किया कि “जल्दी सिजेरियन के लिए हस्ताक्षर करो, या तो संतान बचेगी या तो माँ, और यदि संतान बचेगी तो वह अर्धविक्षिप्त होगी। अतः सिजेरियन से एक की जान बचा लो।”

परिवार ने मेरे से सिजेरियन की आज्ञा माँगी। मैंने मना करते हुए गौ-गोबर के रस का प्रयोग बताया। न माँ मरी न संतान मरी और न कोई अर्धविक्षिप्त रहा। प्रत्यक्ष प्रमाण देखना चाहें तो देख सकते हैं। अभी वह लड़की महाविद्यालय में पढ़ती होगी। अच्छे अंक लाती है। माँ भी स्वस्थ है। कई लोग देख के भी आये। कइयों ने उनके अनुभव की विडियो क्लिप भी देखी होगी। गौ-गोबर के रस द्वारा सिजेरियन से बचे हुए कई लोग हैं।

विदेशी जर्सी तथाकथित गायों के दूध आदि से मधुमेह, धमनियों में खून जमना, दिल का दौरा, ऑटिज्म, स्किजोफ्रेनिया (एक प्रकार का मानसिक रोग), मैड काऊ, ब्रुसेलोसिस, मस्तिष्क ज्वर आदि भयंकर बीमारियाँ होने का वैज्ञानिकों द्वारा पर्दाफाश किया गया है। परंतु भारत की देशी गाय के दूध में ऐसे तत्त्व हैं जिनसे एच.आई.वी. संक्रमण, पेप्टिक अल्सर, मोटापा, जोड़ों का दर्द, दमा, स्तन व त्वचा का कैंसर आदि अनेक रोगों से रक्षा होती है। उसमें स्वर्ण-क्षार भी पाये गये हैं। गाय के दूध-घी का पीलापन स्वर्ण-क्षार की पहचान है। लाइलाज व्यक्ति को भी गौ-सान्निध्य व गौसेवा से 6 से 12 महीने में स्वस्थ किया जा सकता है।

पुनः, गोमूत्र, गोबर से निर्मित खाद एवं गौ-उपस्थिति का खेतों में सदुपयोग ! भारत को भूकम्प की आपदायों से बचाने के लिए मददगार है गौसेवा !

लोग कहते हैं कि ‘आप 8000 गायों का पालन पोषण करते हैं !’ तो मैं तुरंत कहता हूँ कि ‘वे हमारा पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने हमसे नहीं कहा कि हमारा पालन-पोषण करो, हमें सँभालो। हमारी गरज से हम उनकी सेवा करते हैं, सान्निध्य लेते हैं।’

महाभारत (अनुशासन पर्वः 80.3) में महर्षि वसिष्ठ जी कहते हैं- “गौएँ मेरे आगे रहें। गौएँ मेरे पीछे भी रहें। गौएँ मेरे चारों ओर रहें और मैं गौओं के बीच में निवास करूँ।”

हे साधको ! देशवासियो ! सुज्ञ सरकारो ! इस बात पर आप सकारात्मक ढंग से सोचने की कृपा करें।

आप सभी का स्नेही

आशाराम बापू, जोधपुर।

स्रोतः ऋषि प्रसाद, अगस्त 2016, पृष्ठ संख्या 6,7 अंक 284

ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ

उन्नत होना हो तो ऊँचे विचार करें


पूज्य बापू जी

जो सादगी, सच्चाई, संयम से जीता है उसका मनोबल बढ़ता है और आभा भी बढ़ती है, दिव्य हो जाती है। आजकल सिनेमा, अश्लील वेबसाइटें, भड़कीले वस्त्र-परिधान और उच्छृंखल व्यवहार ने विद्यार्थियों के जीवन को खोखला बना दिया है। जैसा संग मिलता है मन वैसा ही सच्चा मानने लग जाता है क्योंकि हम लोग आत्मज्ञान के रास्ते पर तो चले नहीं हैं कि जीवन अडिग हो। इसलिए कुसंग मिलता है तो कुसंग में बह जाते हैं। कभी सत्संग मिलता है तो थोड़ा चढ़ते हैं। इसलिए गुरुमंत्र, सत्साहित्य साथ में हो, हर रोज घर बैठे थोड़ा सत्संग हो, जप-तप हो तो पुण्यमयी समझ आती है।

‘दिव्य प्रेरणा प्रकाश’ पुस्तक देश के हर युवक-युवती को अवश्य पढ़नी चाहिए। उन्हें ऐसी पुस्तकें पढ़नी चाहिए जिनसे जीवन में धैर्य, शांति मिलनसार स्वभाव, कार्य में तत्परता, ईमानदारी, निर्भयता और आध्यात्मिक तेज बढ़े। भगवद्गीता, राम गीता, अष्टावक्र गीता आदि कई गीताएँ हैं, इनमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है भगवद्गीता लेकिन तत्त्व ज्ञान में शक्तिशाली है अष्टावक्र गीता। यह छोटी सी है पर एकदम ऊँची बात कहती है। उसका अनुवाद किया भोला बाबा ने और उसे ‘वेदांत छंदावली’ ग्रंथ में छपवाया। उसमें से जितना अष्टावक्र जी का उपदेश है उतना हिस्सा लेकर अपने आश्रम ने छोटा सा ग्रंथ प्रकाशित किया और ‘श्री ब्रह्म रामायण’ नाम दिया। इसे पढ़ने से आदमी का मन तुरंत ऊँचे विचारों में रमण करने लगता है, खिलने लगता है। ऐसे दोहे, छंद, श्लोक, भजन याद होने चाहिए, ऐसे विचार स्मरण में आते रहने चाहिए। इधर-उधर जब चुप बैठें तो उन्हीं पवित्र व ऊँचे विचारों में मन चला जाये। ऐसा नहीं कि ‘मेरे दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहाँ गिरा कोई वहाँ गिरा।’

क्या अर्थ ? कोई अर्थ नहीं। कोई कारण ? कोई कारण नहीं। विकार पैदा हों ऐसे गीत याद न रखो। ओज, बल, ज्ञान, साहस, धैर्य के विचार तुम्हारे अंदर पोषित हों, छलकें ऐसे भजन, ऐसे दोहे दुहराने चाहिए। ऐसे चित्र देखने चाहिए जिनसे विकार आते हों तो शांत हो जायें। ऐसा नहीं कि ऐसे चित्र देखो, ऐसे कपड़े पहनो कि विकार आने लगें। विकार तो शरीर को नोच लेते हैं। यह सब (अश्लीलता, फैशन) विदेशियों की देन है।

भारतीयों में भय घुस गया है। भयभीत आदमी सब हलके काम करता है। भयभीत आदमी झूठ बोलता है। आदमी भयभीत हो जाता है तो सही निर्णय नहीं ले सकता। जीवन में जितनी-जितनी भीतर से निर्भीकता आती है उतनी-उतनी कार्य में सफलता मिलती है। अतः निर्भीक रहना चाहिए, उद्यमी रहना चाहिए, सम और सहनशील रहना चाहिए।

स्रोतः ऋषि प्रसाद, अगस्त 2016, पृष्ठ संख्या 19, अंक 284

ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ

श्री सद्गुरुदेव के चरणकमलों का माहात्म्य


 

श्री सद्गुरुदेव के चरणकमलों का माहात्म्य

सर्वश्रुतिशिरोरत्नविराजितपदाम्बुजम्।

वेदान्तार्थप्रवक्तारं तस्मात्संपूजयेद् गुरुम्।।

गुरु सर्व श्रुतिरूप श्रेष्ठ रत्नों से सुशोभित चरणकमलवाले हैं और वेदान्त के अर्थों के प्रवक्ता हैं। इसलिए श्री गुरुदेव की पूजा करनी चाहिए।

देही ब्रह्म भवेद्यस्मात् त्वत्कृपार्थ वदामि तत्।

सर्वपापविशुद्धात्मा श्रीगुरोः पादसेवनात्।।

जिन गुरुदेव के पादसेवन से मनुष्य सर्व पापों से विशुद्धात्मा होकर ब्रह्मरूप हो जाता है वह तुम पर कृपा करने के लिए कहता हूँ।

शोषणं पापपंकस्य दीपनं ज्ञानतेजसः।

गुरोः पादोदकं सम्यक् संसारार्णवतारकम्।।

श्री गुरु देव का चरणामृत पापरूप कीचड़ का सम्यक शोषक है, ज्ञानतेज का सम्यक उद्दीपक है और संसारसागर का सम्यक तारक है।

अज्ञानमूलहरणं जन्मकर्मनिवारकम्।

ज्ञानवैराग्यसिद्ध्यर्थं गुरुपादोदकं पिबेत्।।

अज्ञान की जड़ को उखाड़ने वाले, अनेक जन्मों के कर्मों का निवारण करने वाले, ज्ञान और वैराग्य को सिद्ध करने वाले श्री गुरुदेव के चरणामृत का पान करना चाहिए।

काशीक्षेत्रं निवासश्च जाह्नवी चरणोदकम्।

गुरुर्विश्वेश्वरः साक्षात् तारकं ब्रह्मनिश्चयः।।

गुरुदेव का निवासस्थान काशीक्षेत्र है। श्री गुरुदेव का पादोदक गंगा जी है। गुरुदेव भगवान विश्वनाथ और निश्चित ही साक्षात् तारक ब्रह्म हैं।

गुरुसेवा गया प्रोक्ता देहः स्यादक्षयो वटः।

तत्पादं विष्णुपादं स्यात् तत्र दत्तमनस्ततम्।।

गुरुदेव की सेवा ही तीर्थराज गया है। गुरुदेव का शरीर अक्षय वटवृक्ष है। गुरुदेव के श्रीचरण भगवान विष्णु के श्रीचरण हैं। वहाँ लगाया हुआ मन तदाकार हो जाता है।

सप्तसागरपर्यन्तं तीर्थस्नानफलं तु यत्।

गुरुपादपयोबिन्दोः सहस्रांशेन तत्फलम्।।

सात समुद्र पर्यन्त के सर्व तीर्थों में स्नान करने से जितना फल मिलता है वह फल श्री गुरुदेव के चरणामृत के एक बिन्दु के फल का हजारवाँ हिस्सा है।

दृश्यविस्मृतिपर्यन्तं कुर्याद् गुरुपदार्चनम्।

तादृशस्यैव कैवल्यं न च तद्व्यतिरेकिणः।।

जब तक दृश्यप्रपंच की विस्मृति न हो जाय तब तक गुरुदेव के पावन चरणारविन्द की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने वाले को ही कैवल्यपद की प्राप्ति होती है, इससे विपरीत करने वाले को नहीं होती।

पादुकासनशय्यादि गुरुणा यदभीष्टितम्।

नमस्कुर्वीत तत्सर्वं पादाभ्यां न स्पृशेत् क्वचित्।।

पादुका, आसन, बिस्तर आदि जो कुछ भी गुरुदेव के उपयोग में आते हों उन सभी को नमस्कार करना चाहिए और उनको पैर से कभी भी नहीं छूना चाहिए।

विजानन्ति महावाक्यं गुरोश्चरणसेवया।

ते वै संन्यासिनः प्रोक्ता इतरे वेषधारिणः।।

गुरुदेव के श्रीचरणों की सेवा करके महावाक्य के अर्थ को जो समझते हैं वे ही सच्चे संन्यासी हैं, अन्य तो मात्र वेशधारी हैं।

चार्वाकवैष्णवमते सुखं प्राभाकरे न हि।

गुरोः पादान्तिके यद्वत्सुखं वेदान्तसम्मतम्।।

गुरुदेव के श्रीचरणों में जो वेदान्तनिर्दिष्ट सुख है वह सुख न चार्वाक मत में, न वैष्णव मत में और प्राभाकर (सांख्य) मत में है।

गुरुभावः परं तीर्थमन्यतीर्थं निरर्थकम्।

सर्वतीर्थमयं देवि श्रीगुरोश्चरणाम्बुजम्।।

गुरुभक्ति ही सबसे श्रेष्ठ तीर्थ है। अन्य तीर्थ निरर्थक हैं। हे देवि ! गुरुदेव के चरणकमल सर्वतीर्थमय हैं।

सर्वतीर्थावगाहस्य संप्राप्नोति फलं नरः।

गुरोः पादोदकं पीत्वा शेषं शिरसि धारयन्।।

श्री सदगुरु के चरणामृत का पान करने से और उसे मस्तक पर धारण करने से मनुष्य सर्व तीर्थों में स्नान करने का फल प्राप्त करता है।

गुरुपादोदकं पानं गुरोरुच्छिष्टभोजनम्।

गुरुमूर्तेः सदा ध्यानं गुरोर्नाम्नः सदा जपः।।

गुरुदेव के चरणामृत का पान करना, गुरुदेव के भोजन में से बचा हुआ खाना, गुरुदेव की मूर्ति का ध्यान करना और गुरुनाम का जप करना चाहिए।

यस्य प्रसादादहमेव सर्वं मय्येव सर्वं परिकल्पितं च।

इत्थं विजानामि सदात्मरूपं तरयांघ्रिपद्मं प्रणतोऽस्मि नित्यम्।।

मैं ही सब हूँ, मुझमें ही सब कल्पित है’ ऐसा ज्ञान जिनकी कृपा से हुआ है ऐसे आत्मस्वरूप श्री सदगुरुदेव के चरणकमलों में मैं नित्य प्रणाम करता हूँ।

आकल्पजन्मकोटीनां यज्ञव्रततपः क्रियाः।

ता सर्वाः सफला देवि गुरुसन्तोषमात्रतः।।

हे देवि ! कल्पपर्यन्त के, करोड़ों जन्मों के यज्ञ, व्रत, तप और शास्त्रोक्त क्रियाएँ, ये सब गुरुदेव के संतोषमात्र से सफल हो जाते हैं।

ऐसे महिमावान श्री सदगुरुदेव के  पावन चरणकमलों का षोडषोपचार से पूजन करने से साधक-शिष्य का हृदय शीघ्र शुद्ध और उन्नत बन जाता है। मानस पूजा भी इस प्रकार कर सकते हैं।

मन ही मन भावना करो कि हम गुरुदेव के श्रीचरण धो रहे हैं…. सप्ततीर्थों के जल से उनके पादारविन्द को स्नान करा रहे है। खूब आदर एवं कृतज्ञतापूर्वक उनके श्रीचरणों में दृष्टि रखकर….. श्रीचरणों को प्यार करते हुए उनको नहला रहे हैं…. उनके तेजोमय ललाट में शुद्ध चन्दन का तिलक कर रहे हैं…. अक्षत चढ़ा रहे हैं…. अपने हाथों से बनाई हुई गुलाब के सुन्दर फूलों की सुहावनी माला अर्पित करके अपने हाथ पवित्र कर रहे हैं….. हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर अपना अहंकार उनको समर्पित कर रहे हैं…. पाँच कर्मेन्द्रियों की पाँच ज्ञानेन्द्रियों की एवं ग्यारहवें मन की चेष्टाएँ गुरुदेव के श्रीचरणों में समर्पित कर रहे हैं……

कायेन वाचा मनसेन्द्रियैर्वा बुद्ध्याऽऽत्मना वा प्रकृतेः स्वभावात्।

करोमि यद् यद् सकलं परस्मै नारायणयेति समर्पयामि।।

‘शरीर से, वाणी से, मन से, इन्द्रियों से, बुद्धि से अथवा प्रकृति के स्वभाव से जो-जो करते हैं वह सब समर्पित करते हैं। हमारे जो कुछ कर्म हैं, हे गुरुदेव ! सब आपके श्रीचरणों में समर्पित हैं। हमारा कर्त्तापन का भाव, हमारा भोक्तापन का भाव आपके श्रीचरणों में समर्पित है।’ इस प्रकार ब्रह्मवेत्ता सदगुरु की कृपा को, ज्ञान को, आत्मशान्ति को हृदय में भरते हुए उनके अमृतवचनों पर अडिग बनते हुए अन्तर्मुख होते जाओ…. आनन्दमय होते जाओ…..

ॐ आनन्द ! ॐ आनन्द !! ॐ आनन्द !!!

ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ